उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीन सेक्टरों में हो रही दूषित जल की आपूर्ति

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर की तीन आवासीय सेक्टर और सोसाइटी में रविवार को दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों के दैनिक काम भी प्रभावित हुए। इतना ही नहीं लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी लाकर दैनिक कामकाज करने पड़े। लोगों का आरोप है कि दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत प्राधिकरण के जल विभाग से की है, लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। सेक्टर-19 के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताहभर से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इस बीच प्राधिकरण के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कई बार पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

रविवार की सुबह भी दूषित जल की आपूर्ति हुई। लोगों का आरोप है कि पेजयजल इतना दूषित था कि उसे पीना तो दूर घर के अन्य कामकाज में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं, सेक्टर-51 केंद्रीय विहार आरडब्ल्यूए के सचिव शरद जैन ने बताया कि रविवार को दूषित जल आपूर्ति की समस्या उनके सेक्टर में भी लोगों को झेलनी पड़ी। सुबह के समय साफ पानी नहीं आने की वजह से पूरे दिन का कामकाज प्रभावित हुआ।

वहीं, सेक्टर-51 सीडीई ब्लॉक के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को उनके सेक्टर में भी दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई। लोगों को दैनिक कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए भी पानी बाजार से खरीदकर लाना पड़ा। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त असर पड़ा। इसके साथ लोगों को परेशानी अलग से उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के जल विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img