उत्तर प्रदेश, नोएडा: वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण पूरा करने को दो महीने का और समय

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा। महामाया फ्लाईओवर व ओखला पक्षी विहार के बीच बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क के निर्माण में दो महीने का अभी और समय लगेगा। समय पर काम पूरा न कर पाने पर एजेंसी ने प्राधिकरण से यह समय लिया है। जून-2024 में शहर के इस पहले पीपीपी मॉडल के पार्क का निर्माण शुरू हुआ था। 4 महीने में काम पूरा करने का दावा था। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
नोएडा प्राधिकरण यह पार्क करीब 18.27 एकड़ में बना रहा है। पार्क का नाम नोएडा जंगल ट्रेल होगा। पार्क के अंदर कबाड़ से बने डायनाशोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, बंदर की आकृतियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही छोटी आकृतियों में सुंदर-सुंदर चिड़ियां भी कबाड़ से बनी हुई होंगी। पार्क में आने वाले लोग जंगल में सैर का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके लिए एक खुली जीप और एक बस की व्यवस्था की जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि कुछ काम और एजेंसी को करने हैं। इसके लिए दो महीने का और समय दिया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img