उत्तर प्रदेश, नोएडा: श्रमिकों के बच्चों के लिए नए सत्र के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश, नोएडा।श्रमिक विभाग द्वारा श्रमिकों और कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए नए सत्र के तहत दाखिले की प्रक्रिया तेज कर दी है। श्रम विभाग ने स्कूल परिसर में पढ़ाई के साथ रहने की भी व्यवस्था की है। ताकि बच्चों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। अपर श्रमायुक्त सरजू राम शर्मा ने बताया कि सरकार की तमाम योजनाओं के तहत आने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा और होस्टल की सुविधा दी जा रही है। गत वर्ष से शैक्षणिक सत्र में जिले से कक्षा नौ में 19 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसमें आठ छात्र और 11 छात्राएं शामिल है। इसी तरह कक्षा छह में 17 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसमें 10 छात्र और सात छात्राएं। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में बच्चें शिक्षा प्राप्त कर रहे है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भी कक्षा सात में छह छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसमें तीन छात्राएं और तीन छात्र शामिल है। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से लेकर नौ तक और कक्षा 11 में बच्चों के दाखिला लिया जा रहे हैं। स्कूल को सीबीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। अब नए शैक्षणिक सत्र के लिए भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू करा दी है। अब दाखिला के लिए छात्रों का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि पंजीकृत श्रमिक और कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग और बाल सेवा योजना के तहत आने वाले छात्र-छात्राओं को भी दाखिला कराया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img