उत्तर प्रदेश, नोएडा: सफाई में लापरवाही बरतने पर कंपनियों को नोटिस

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने डीएससी, उद्योग मार्ग, एमपी-1 मार्ग, एमपी-2. जोनल रोड नंबर-6, FNG मार्ग एवं भंगेल एलिवेटेड रोड व सेक्टर-145 के 5 प्रतिशत आबादी क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएससी मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर खुदाई के बाद मिट्टी स्थल पर ही पड़ी है। खुदाई को रोका जाए साथ ही जियो नेटवर्क, एयरटेल आदि नेटवर्क एजेंसियों जिन्होंने ये काम किया। उनकी सिक्योरिटी रोकी जाए जब तक ये पूरी कार्यस्थल को साफ नहीं करते। एमपी-1 मार्ग पर निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थलों पर जगह-जगह गंदगी कूड़े के ढेर, ईट, पत्थर रोहड़ी मिला।इसके अलावा सेक्टर-56 में निरीक्षण के दौरान भी साइकिल ट्रैक पर गंदगी मिली। मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी मैसर्स लॉयन सर्विसिस लिमिटेड को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक लाख का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। बारिश के दौरान जल भराव की समस्याओं के निपटारा के लिए मुख्य मार्गों पर लगे पानी निकासी पाइपों की सफाई तत्काल रूप से कराई जाए। एमपी-1 मार्ग के निरीक्षण के दौरान वाई ब्लॉक मार्किट सेक्टर-12 के निकट ईट, पत्थर रोड़े पड़ा मिला इसे साफ किया जाए। जोनल रोड नंबर 6 पर निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थलों पर ईट, पत्थर रोडे, गंदगी एवं घास जमी हुई मिली। कंपनी मैसर्स नॉर्थ इंडिया डेवलपर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

सहायक परियोजना अभियंता का रोका वेतन
एफएनजी मार्ग के निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड पर सीएंडडी मिला। मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी मैसर्स न्यू मॉडर्न इंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस जारी करने सहायक परियोजना अभियंता सुशील कुमार का 01 माह का वेतन रोकने व संबंधित अवर अभियन्ता विकास शर्मा का 07 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सेक्टर-93, 93बी, 93ए के मध्य मार्ग, सर्विस रोड एवं सेन्ट्रल वर्ज पर निरीक्षण के दौरान अत्यधिक मात्रा में गंदगी मिली। भंगेल एलिवेटेड गर्डर का कार्य शीघ्र करते हुए स्लैब कास्टिंग, रैम्प का निर्माण, बिटुमिन 30 अप्रैल तक पूरा किया जाए। वहीं सेक्टर-145 में 5 प्रतिशत आबादी के प्लाट पर सिविल कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img