Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रैंड वेनिस मॉल में ईडी की रेड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रैंड वेनिस मॉल में ईडी की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कार्रवाई की।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कार्रवाई की। एजेंसी ने ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में मॉल पहुंची।

टीम ने मॉल के ऑफिस में मौजूद दस्तावेजों की जांच की। यह कार्रवाई भासिन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक सतेंद्र सिंह भसीन के खिलाफ की गई। ईडी ने दिल्ली, नोएडा और गोवा में भी छापेमारी की। कंपनी पर आरोप है कि उसने घर खरीदारों से लगभग 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई। डीएस ग्रुप और मॉल के मालिक सतेंद्र उर्फ मोंटू भसीन के बीच पार्टनरशिप को लेकर विवाद चल रहा था। केंद्रीय जांच एजेंसी इसी मामले की जांच कर रही है। छापेमारी करीब पांच घंटे तक चली।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें