उत्तर प्रदेश, नोएडा: PGI में छेड़छाड़ के आरोप के बाद कर्मचारी सड़कों पर

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जांच के लिए आई 17 वर्षीय किशोरी ने वहां के एक टेक्नीशियन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। घटना रविवार की है। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी टेक्नीशियन वारिस को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। इस बीच, किशोरी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धरने पर बैठे 250 से अधिक कर्मचारी टेक्नीशियन वारिस की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही अस्पताल परिसर में फैली, अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों और करीब 250 नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर दिया और अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने वारिस को ड्यूटी के दौरान जबरन उठाया और अस्पताल प्रशासन ने भी कोई समर्थन नहीं किया। वारिस के सहकर्मी और टेक्निकल ऑफिसर हिमांशु पांडे ने कहा, “हम पिछले 10 वर्षों से साथ काम कर रहे हैं। वारिस पर इस तरह का कोई आरोप पहले कभी नहीं लगा। वो एक ईमानदार और जिम्मेदार कर्मचारी है। यह एक झूठा और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगता है। पुलिस ने उसे रातभर थाने में बैठा रखा जबकि कोई ठोस सबूत भी सामने नहीं आया है।”
कर्मचारियों की मांग: निष्पक्ष जांच और तुरंत रिहाई अस्पताल स्टाफ का कहना है कि जब तक वारिस को रिहा नहीं किया जाता और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे न्याय चाहते हैं, न कि किसी अपराध को ढंकना, लेकिन बिना पुख्ता सबूत के किसी कर्मी को हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण है।
मरीज हो रहे परेशानधरने के कारण कई रूटीन जांच और सेवाएं बाधित हो रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, अस्पताल प्रशासन अब तक इस मसले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दे पाया है जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और अधिक बढ़ गई है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img