उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करना होगा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करना होगा। सेक्टर-62 स्थित एनआईओएस ने छह महीने का यह कोर्स जारी किया है। इसमें आवेदन प्रक्रिया जुलाई-अगस्त महीने में शुरू होगी। सुम्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएड की डिग्री के आधार पर सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों को प्रशिक्षण के रूप में छह महीने का ब्रिज कोर्स करना अनिर्वाय कर दिया है। इसके बाद नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन ने ब्रिज कोर्स तैयार कर लिया है। इसे लेकर एनसीटीई ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह कोर्स उन शिक्षकों को करना जरूरी होगा, जिन्होंने बीएड किया है और उनकी नौकरी कोर्ट के 11 अगस्त 2023 के आदेश से प्रभावित थी।

जुलाई में प्रक्रिया शुरू होगी छह माह के कोर्स के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। कोर्स में शिक्षक प्राइमरी कक्षा के बच्चों को आसानी से पढ़ाने का तरीका सीख सकेंगे। ब्रिज कोर्स के लिए प्रक्रिया जुलाई-अगस्त में शुरू की जाएगी। कोर्स करने के लिए शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में प्रवेश लेना होगा। प्रवेश लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई-अगस्त माह में शुरू हो जाएगी। – ऑनलाइन पढ़ाई होगी कोर्स के लिए तैयारी करने के लिए अध्ययन सामग्री संस्थान की ओर से ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स में छह मुख्य विषय और एक प्रैक्टिकल होगा। प्रायोगिक विषय के तहत शिक्षकों को स्कूलों में पहुंचकर प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के दौरान एनआईओएस की टीम निरीक्षण करेंगी। साथ ही कोर्स पूरा होने के बाद लिखित परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण शिक्षकों को एनआईओएस प्राइमरी कक्षाएं लेने के लिए प्रमाणित करेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img