Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: गांजा और अवैध हथियार के साथ दो पकड़े

उत्तर प्रदेश, नोएडा: गांजा और अवैध हथियार के साथ दो पकड़े
पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो शातिरों को गिरफ्तार किया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो शातिरों को गिरफ्तार किया। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने सेक्टर-135 से गांजा तस्कर को तो सेक्टर-24 थाना पुलिस ने तमंचा संग शातिर को दबोचा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस शनिवार रात सेक्टर-135 में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसकी पहचान बदायूं के बरौर मलांगपुर गांव के हरीश के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-135 वाजिदपुर गांव में किराये पर रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 1080 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

वह वर्ष 2021 से अपराध कर रहा है। उस पर लूट, एनडीपीएस ऐक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं। उधर, सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-33ए से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसकी पहचान नोएडा के मोरना गांव के विपिन कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उससे तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। वर्ष 2018 से अपराध कर रहा है। उस पर धोखाधड़ी, आर्म्स ऐक्ट, एनडीपीएस ऐक्ट, लूट, चोरी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें