उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश किया गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पुलिस ने चेन और मोबाइल स्नेचर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इसके पास से पीली धातु की चेन और नकदी बरामद की गई। बदमाश पर दिल्ली और नोएडा में करीब 17 मुकदमे दर्ज है। इसका रिकार्ड अन्य जनपद को भेजा जा रहा है।

नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस सेक्टर-14 के पीछे गंदे नाले के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दिल्ली के अशोक नगर की तरफ से एक बाइक आते दिखी। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर
सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भगाने लगा। पुलिस टीम ने करीब 900 मीटर तक बाइक सवार का पीछा किया। बाइक रोकने की वॉर्निंग दी।

बदमाश ने पुलिस पर किया फायर
हड़बड़ाहट में बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने जवाबी एक्शन लिया और वॉर्निंग देते हुए फायर किया। बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू निवासी कल्याणपुरी दिल्ली हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इसके पास से एक तमंचा एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस व पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

10 हजार नकद बरामद
इसके अलावा स्नैचिंग की गई पीली धातु की चैन का गला हुआ टुकड़ा, चैन व मोबाइल फोन को बेचकर मिले 10000 रुपए नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि अपने साथी के साथ हाल ही में चैन छीनने की घटना की है। जिसके मुकदमा थाना फेज-1 और सेक्टर-24 थाने में दर्ज है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img