उत्तर प्रदेश, नोएडा: धनपुरा में 20 दिनों से बिजली नहीं, किसान यूनियन ने किया रबूपुरा बिजली घर का घेराव

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर तहसील स्थित धनपुरा गांव में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के बैनर तले रबूपुरा बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। गांव में पिछले 20 दिनों से बिजली नहीं आ रही है और सभी ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन न केवल समाधान नहीं किया गया, बल्कि जेई ने फोन पर अभद्र व्यवहार भी किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हुईं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्काल समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। अमन ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

धरने में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक एचपी सिंह छोंकर, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार गौड़, सुरजन भाटी, भारत भाटी, सचिन, आबाद खान, मुजीब खान, शाहिद खान और जाहिद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img