उत्तर प्रदेश, नोएडा: आधे घंटे तक हॉस्पिटल की लिफ्ट में फंसे रहे लोग, मदद की लगाते रहे गुहार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक निजी हॉस्पिटल में देर रात लिफ्ट बीच में बंद होने का मामला वायरल हो रहा है। लिफ्ट में 16 लोग करीब आधे घंटे तक अंदर फंसे रहे। लोगों का आरोप था कि कई बार हॉस्पिटल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। लिफ्ट में बंद होने की घटना वायरल होने के करीब 30 मिनट बाद अस्पताल प्रबंधन के कुछ कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। चाबी से लिफ्ट का दरवाजा खोला और अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान को खतरा नहीं हुआ।
गौतमबुद्ध नगर की गिनती उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर में होती है, लेकिन यहां पर आए दिन लोगों के लिफ्ट में फंसने की घटनाएं आम हो गई हैं। जिले में रोजाना किसी न किसी सोसाइटी व अन्य स्थानों पर लिफ्ट में फंसने की घटना सामने आती रहती है। सोमवार को भी देर रात ग्रेनो वेस्ट स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में लिफ्ट में कमी आने के कारण 16 लोगों की जान आफत में पड़ गई। ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस सिस्टम फेल होने से लिफ्ट दूसरी मंजिल पर अटक गई। लिफ्ट में डॉक्टर, मरीज, बच्चे, महिला, समेत करीब 16 लोग आधे घंटे तक मदद की गुहार लगाते रहे। कई बार हॉस्पिटल प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन 30 मिनट तक कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद लिफ्ट में फंसने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और फंसे लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय निवासी और मरीजों के परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर प्रशासन से अस्पताल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img