Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली विभाग की टीम को घंटों बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली विभाग की टीम को घंटों बनाया बंधक
ग्रेटर नोएडा के कैलाशपुर गांव में शुक्रवार को बिजली चोरी की जांच करने गई नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की निगरानी टीम को ग्रामीणों ने घेरकर बंधक बना लिया।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कैलाशपुर गांव में शुक्रवार को बिजली चोरी की जांच करने गई नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की निगरानी टीम को ग्रामीणों ने घेरकर बंधक बना लिया। यह घटना उस समय हुई जब टीम गांव में अजय भाटी के घर बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। कंपनी की ओर से सूरजपुर कोतवाली में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एनपीसीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अजय भाटी के घर पर वैध कनेक्शन होने के बावजूद वहां अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। एनपीसीएल की जांच टीम को संदेह हुआ कि बिजली खपत मीटर में दर्ज नहीं हो रही है। जिसके आधार पर टीम ने मौके पर जांच शुरू की।।जांच की भनक लगते ही अजय भाटी ने गांव में शोर मचा दिया और अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए और एनपीसीएल की टीम को घेरकर परिसर से बाहर निकलने से रोक दिया। एनपीसीएल अधिकारियों का कहना है कि अजय भाटी ने टीम के खिलाफ गलत जानकारी फैलाकर गांव के लोगों को भड़काया और जांच को जबरन रुकवाया।ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता भी की और काफी देर तक उन्हें बंधक बनाकर रखा।।घटना के दौरान सामने आया कि अजय के पिता, जगदीश भाटी के नाम से भी एक बिजली कनेक्शन है। जिस पर 4.25 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। वर्ष 2005 में उनके नाम पर कनेक्शन लिया गया था, लेकिन तब से अब तक एक भी बिल का भुगतान नहीं किया गया। बकाया राशि के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। फिर भी जगदीश भाटी अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।
एनपीसीएल ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसके लाइसेंस क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की घटनाएं अभियान को बाधित नहीं कर पाएंगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें