उत्तर प्रदेश, नोएडा: यीडा ने की जापानी सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना सिटी में विकसित होने वाली जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। यमुना प्राधिकरण ने कल्लूपुरा के 31 किसानों से भूमि खरीदने के सूची का प्रकाशन किया है। इनमें 15 दिन में आपत्ति मांगी गई है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5 में जापानी सिटी को विकसित किया जाएगा। यहां इलेक्ट्रानिक्स कंपनियां निवेश के लिए आएंगी। खासतौर पर सेमीकंडक्टर, एआई (आर्टीफिशियल इंटलीजेंस), ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, सोलर इनर्जी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश होगा।

प्रस्तावित सिटी में आधारभूत ढांचा सरकार विकसित करेगी। इन शहरों में उच्चस्तरीय सड़कें, बिजली, सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। जापानी सिटी में कंपनियों में काम करने वाले लोगों को उन्हीं का परिवेश उपलब्ध करवाते हुए घर, स्कूल और अस्पतालों समेत अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अब प्राधिकरण ने जापानी सिटी के लिए सेक्टर-5 में कल्लूपुरा गांव में 31 किसानों से जमीन क्रय करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

2500 करोड़ में भूमि अधिग्रहीत होगी
यीडा के मुताबिक, सेक्टर-4 में कोरियन और सेक्टर-5 में जापानी सिटी विकसित होनी है। दोनों सेक्टरों में जापानी और कोरियन सिटी बसाने को लेकर जो कुल 760 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है, उसे किसानों से 2544 करोड़ रुपये में अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि अधिग्रहण करने में 50 प्रतिशत यानी 1272 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश सरकार देगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत का भुगतान यमुना प्राधिकरण स्वयं करेगी।

जापानी सिटी में होने वाले कार्य
विकास कार्य क्षेत्रफल (प्रतिशत में) औद्योगिक इकाई 70 प्रतिशत आवासीय 10 प्रतिशत कामर्शियल 13 प्रतिशत संस्थागत 05 प्रतिशत सड़क, ग्रीन बेल्ट 02 प्रतिशत सेक्टर-5 में जमीन अधिग्रहण के लिए 31 किसानों की सूची का प्रकाशन किया गया है।

किसानों से 15 दिनों में आपत्ति मांगी गई है, इसके बाद जमीन क्रय करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। – डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img