उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नंदकिशोर गुर्जर बोले छोड़ देंगे विधायकी, डा. संजीव बालियान का पत्र भी वायरल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र वायरल है। पत्र में उन्होंने में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की तरह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री का एक पुलिस वाले से बहस का वीडियो भी बिल्कुल उसी तर्ज सामने आया है। इधर ट्रोनिका सिटी में मंगलवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंचे लोनी विधायक ने भी पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाईं और उच्च अधिकारियों तक गोकसी का पैसा पहुंचने जैसी गंभीर बात कह दी। सत्ता पक्ष के विधायक और पूर्व मंत्री की योगी की पुलिस इस तरह की टिप्पणी चर्चा में है।

ट्रोनिका सिटी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि ये हमारे लिए डूब मरने की बात है। पुलिस प्रशासन योगी जी को बदनाम करने का काम कर रहा है। सारे के सारे इन्वॉल्व हैं, लूट करके पैसा खा रहे हैं। सब अधिकारी मिले हुए हैं, सबको पैसा जा रहा है ऊपर तक। लखनऊ में एक अधिकारी बैठकर सब जगह से जितना भी गलत पैसा हो सकता है, भूमाफियाओं का, गाय कटान का, तस्करी का, सट्टे का, सारा पैसा इकठ्ठा कर रहे हैं, इन सब को कीड़े पड़ेंगे। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद भड़के विधायक ने मंगलवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम अपनी विधायकी से रिजाइन देकर लड़ेंगे और थाने, चौकियों को यहां से बंद करवाएंगे। फिर चाहें हमें जेल भेजो या गोली मारो, हमें कोई परवाह नहीं है, लेकिन हम गोकशी नहीं होने देंगे। जिस दिन संगठन ने तय कर लिया, हम कमिश्नर के आवास के आवास पर महापंचायत करेंगे। कम से कम दो लाख लोग इकठ्ठे होंगे उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के अंदर गाय कटनी बंद हो जाएंगी।

पहली बार नहीं बरसे विधायक
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पुलिस पर अक्सर इस तरह के आरोप प्रत्यारोप करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी हत्या की तैयारी की बात कहकर सनसनी फैला दी थी। इस आरोप पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को घेरने का प्रयास किया था। इसके अलावा भी लोनी विधायक महिला अपराधों की बात कहकर कई बार थाने चौकी पहुंचकर वीडियो जारी करा चुके हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर अक्सर हमलावर रहने वाले नंदकिशोर गुर्जर लखनऊ में बैठे अधिकारियों पर भी आरोप लगा रहे हैं।

इधर नंदकिशोर गुर्जर, उधर संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर में मंदिर और धर्मशाला और मंदिर की जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं और जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि पुलिस के खिलाफ बोलने के कारण उनकी सुरक्षा हटा ली गई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता है, लेकिन मेरी हत्या होती है तो उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। लोनी विधायक ने भी चुनाव के दौरान पुलिस सुरक्षा हटाए जाने की बात कहकर गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों पर सपा की मदद करने के आरोप लगाए थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img