उत्तर प्रदेश, नोएडा: कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के पास कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस को सूचना दी।दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास की एक फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि दमकल की गाड़ी के पहुंचने तक कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया, लेकिन कूलर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
ईकोटेक 3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में स्थित प्लास्टिक कूलर बनाने वाली ओसियन मोल्ड प्लास्ट कंपनी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग भीषण होने के कारण आसपास की कंपनियों में भी फैल गई है। मौके पर डीसीपी सेंट्रल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कोई व्यक्ति फंसा नहीं है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि हबीबपुर-सुथ्याना रोड पर कूलर बनाने की फैक्ट्री बनी हुई है। जो दादरी निवासी अजय कुमार गर्ग की कंपनी है। सोमवार दोपहर को अचानक कंपनी के पिछले हिस्से में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल टीम ने आसपास की कंपनियों की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने आसपास की दो कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं, आसपास की कंपनियों के मालिक मजदूरों के साथ सामान को बाहर निकालने में जुटे थे। दमकल विभाग भी आसपास की कंपनियों को बचाने में जुटा था। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं। वहीं आग ने तीन कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया था।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img