Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिम्स में भी मिलेगी टाटा मेमोरियल जैसी कैंसर उपचार सुविधा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिम्स में भी मिलेगी टाटा मेमोरियल जैसी कैंसर उपचार सुविधा
ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यहां भी मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच) जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए जिम्स प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है और जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

फिलहाल जिम्स में सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण एडवांस स्टेज-4 के मरीजों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। खासकर जब दवाएं असर करना बंद कर देती है और कैंसर तेजी से फैलने लगता है, तब मरीजों को एम्स या अन्य संस्थानों में भेजा जाता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिम्स में जल्द ही नई मशीनें और उन्नत उपकरण लाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे इलाज की प्रक्रिया आसान और किफायती होगी।

कम कीमत पर होगा उन्नत इलाज
नई चिकित्सा सुविधाओं के साथ एडवांस स्टेज-4 कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सभी कैंसर कोशिकाएं एक ही कोशिका से उत्पन्न होती है और धीरे-धीरे उत्परिवर्तन के कारण कैंसर का रूप ले लेती है। समय पर इलाज न मिलने से यह गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव
जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर मरीजों का इलाज पहले से किया जा रहा है। अब स्टेज-4 कैंसर के मरीजों के लिए भी अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए मशीनों, उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें