उत्तर प्रदेश, नोएडा: इकोविलेज-1 में नई सुरक्षा एजेंसी का चयन होगा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इकोविलेज-एक सोसाइटी में शनिवार को मेंटेनेंस एजेंसी, सिक्योरिटी एजेंसी और निवासियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही के मुद्दों को उठाया गया। इस दौरान सिक्योरिटी एजेंसी हटाने का फैसला लिया गया। एनसीएलटी द्वारा नियुक्त सोसाइटी के अधिकृत प्रतिनिधि विजय चौहान ने बताया कि सोसाइटी में पिछले दो हफ्तों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही से कई हादसे हुए हैं। सोसाइटी के एक टावर के फ्लैट से लाखों की चोरी हो गई। पिछले दिनों सोसाइटी के गेट नंबर-दो पर एक ही दिन में सुरक्षाकर्मियों की दो लापरवाही सामने आई और दोनों ही घातक थी। मारपीट के मामले में बिसरख कोतवाली में मामला भी दर्ज हुआ है और गिरफ्तारी भी हुई। मारपीट के हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसी और मेंटेनेंस एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया बेहद ही खराब रहा। वहीं, विजय चौहान ने बताया कि सुरक्षा समीक्षा बैठक में यह निर्णय हुआ है कि सुरक्षा एजेंसी को हटा कर नई एजेंसी को लाया जाएगा। सोसाइटी में गठित कमिटी नई एजेंसी का चयन करेगी, जो भी नई एजेंसी आएगी वह निवासियों के नियमों और शर्तों पर काम करेगी। 10 दिनों के अंदर तीनों गेटों के सुरक्षाकर्मियों को बदल दिया जाएगा और एक मार्च तक पूरी सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को बदल दिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img