उत्तर प्रदेश, नोएडा: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर दंपति से 1.87 लाख ऐंठे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ठगों ने केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग करने के नाम पर दंपति से एक लाख 87 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित जब देहरादून पहुंचे, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद दंपति की ओर से सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया गया। कुशलराज और पल्लवी दोनों पति-पत्नी हैं और लंबे समय से सेक्टर-21 में रह रहे हैं। उन्होंने मई में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दोनों ने हेलीकॉप्टर बुकिंग का विकल्प चुना। कुशलराज ने हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए 26 मई को गूगल से बुकिंग करने वाली एजेंसी का नंबर निकाला।

यहां से वह अभिषेक शर्मा के संपर्क में आए। अभिषेक ने खुद को हिमालयन हेली सर्विसेज का कर्मी बताकर दंपति को झांसे में लिया। दंपति को विश्वास दिलाया जा सके, इसके लिए उसने कंपनी का जीएसटी नंबर और कर्मचारी पहचानपत्र भी दिया। दंपति ने हेलीकॉप्टर से आने-जाने समेत इंश्योरेंस और होटल चार्ज जोड़कर 1.87 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जब वह 13 जून को देहरादून पहुंचे तो होटल में बुकिंग नहीं मिली। संपर्क करने पर अभिषेक का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। इससे पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने यात्रा पूरी करने के बाद नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस से शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिषेक का फोन नंबर अब भी बंद आ रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने अपना नाम पीड़ित को गलत बताया है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बुकिंग और ट्रांजेक्शन संबंधी सभी दस्तावेज पीड़ित ने पुलिस उपलब्ध कराए हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img