उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कोरोना के 16 नए मरीज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की। छह मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अन्य का होम आइसोलेशन में शुरू कर दिया गया है।
इन मरीजों में सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण थे। जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या अब 290 हो गई है। अस्पताल और होम आइसोलेशन से 166 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब भी 124 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले की संक्रमण दर 15 प्रतिशत है। एक ही मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि एक्टिव मरीजों में 153 महिलाएं और 137 पुरुष है। सभी में कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों से प्रत्येक दिन बातचीत की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन को भी ऐसे मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।कोरोना संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। इलाज और सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में निशुल्क जांच की सुविधा है। साथ ही, मरीजों में सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। जो एक हफ्ते में खत्म हो जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि पर जिला अस्पताल में इलाज की सुविधा है। यहां अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img