उत्तर प्रदेश, नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में तैनात चिकित्सक को प्रयागराज पीएचसी से मिल रहा वेतन, कोरोना के दौरान किए गए थे संबद्ध

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के बीएमजीएस टाटा ट्रस्ट के सहायतित चिकित्सालय में तैनात डॉ. अमित कुमार का वेतन प्रयागराज के कौड़िहार स्थित लाल गाेपालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिया जाता है। इसके लिए उनकी उपस्थिति सीट पीएचसी में आती है। जिसके आधार पर यहां से उनका वेतन बनाया जाता है।

यह सिलसिला कोरोना संक्रमण की पहली लहर से चल रहा है। इनकी तैनाती लालगोपालगंज पीएचसी की है और कोविड के दौरान इन्हें आपात स्थिति में गौतमबुद्ध नगर के बीएमजीएस टाटा ट्रस्ट के सहायतित चिकित्सालय में संबद्ध किया गया था। वहीं, लाख कोशिशों के बावजूद इनकी वापसी नहीं हो सकी है। ऐसे में चिकित्सक होने के बाद भी मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ रहा है।

डॉ. अमित कुमार को तीन जुलाई 2020 को लालगोपालगंज पीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किया गया था। कोविड-19 की पहली लहर में इन्हें 29 अगस्त 2020 को आपात स्थिति में गौतमबुद्ध नगर के बीएमजीएस टाटा ट्रस्ट के सहायतित चिकित्सालय संबद्ध कर दिया गया। वहीं सीएमओ की तरफ से जनवरी 2021 में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव को पत्र लिखकर माघ मेला 2020-21 के कार्यों में चिकित्सकों की कमी की वजह से इन्हें वापस लालगोपालगंज पीएचसी में तैनात करने को कहा गया, मगर पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img