Delhi: दिल्ली में सफाई अभियान तेज, शाहदरा साउथ जोन में 32 जगह दो शिफ्ट में सफाई शुरू

Delhi: दिल्ली में सफाई अभियान तेज, शाहदरा साउथ जोन में 32 जगह दो शिफ्ट में सफाई शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफाई अभियान के ऐलान के बाद दिल्ली नगर निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर ने शुक्रवार को डेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की। बैठक में शाहदरा साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर बादल कुमार, डिप्टी चेयरमैन संजीव सिंह, अस्थाई समिति की सदस्य नीमा भगत और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संदीप कपूर ने डिप्टी कमिश्नर से निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को डेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ साझा करने को कहा। इसके बाद बादल कुमार ने अधिकारियों के समक्ष निर्देशों को रखा।

संदीप कपूर ने बताया कि शाहदरा साउथ जोन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है और इसे सफल बनाने के लिए लगातार अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि जोन के 32 स्थानों पर सुबह और रात दोनों शिफ्ट में सफाई कराई जा रही है। तंग गलियों से कूड़ा उठाने के लिए 200 ई-रिक्शा लगाए गए हैं, जबकि घर-घर कूड़ा कलेक्शन का कार्य भी जारी है। इस पूरे अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संदीप कपूर ने बताया कि इसी क्रम में आज डेम्स विभाग की बैठक हुई, जिसमें उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, मेयर और कमिश्नर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अधिकारियों को बताया गया और सफाई कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img