उत्तर प्रदेश, नोएडा: डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण, पांच राज्यों के 150 ईंट भट्ठों की तलाशी के बाद बच्ची मिली

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बिसरख थाना पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
18 मार्च को बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घर की सफाई करने वाली रेनू और दिनेश उनकी बच्ची को लेकर चले गए हैं। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रेनू बच्ची को गोद में लेकर जाती दिखी। जांच में पता चला कि रेनू और दिनेश पहले ईंट भट्ठों पर काम करते थे। पुलिस ने कासगंज, अलीगढ़, इगलास, संत कबीरनगर, गाजियाबाद, राजस्थान के माजरी और हरियाणा के रेवाड़ी व भिवानी के भट्ठों की जांच की।

भिवानी के खोड़ी में एक महिला और पुरुष छोटी बच्ची के साथ देखे गए थे। 22 मार्च को पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोएडा की आम्रपाली रिवर्व व्यू सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रेनू से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि रेनू उम्र 44 वर्ष की शादी करीब 25 साल पहले राजवीर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी नगला जार, थाना इगलास, अलीगढ़ के साथ हुई थी। राजवीर से रेनू को 04 बच्चे 1.उम्र 22 वर्ष 2.उम्र 16 वर्ष 3.उम्र 15 वर्ष 4.उम्र 10 वर्ष है। करीब 04 साल पहले रेनू की मुलाकात जनपद अलीगढ में अपने देवर की शादी में दिनेश उम्र लगभग 28 वर्ष से हुई और दोनो के मध्य प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गये।

जिस पर रेनू अपने पति व बच्चो को छोडकर दिनेश के साथ नोएडा में आकर बतौर पति पत्नी निवास करने लगे तथा रेनू 14जी एवन्यू गौर, सिटी बिसरख में साफ-सफाई का कार्य करने लगी। जहाँ पर उसकी मुलाकात अपहृत बच्ची की माता(वादिया) से हुई। अभियुक्ता रेनू का बच्ची की माता(वादिया) के घर आना जाना हो गया।

दिनेश से रेनू को कोई बच्चा पैदा नही हो रहा था, जिस कारण दिनेश व रेनू ने मिलकर योजना बनाकर दिनांक 16.03.2025 को सुबह जब बच्ची(अपहृता) की माता काम पर चली गयी तो रेनू मौका पाकर बच्ची उम्र डेढ़ वर्ष को लेकर दिनेश के साथ चली गयी और हरियाणा में जाकर ईट के भट्टे पर काम करने लगी। दोनो भट्टो पर बनी झुग्गियो में छुपकर वही रहने लगे तथा पुलिस से बचने के लिये अपने पुराने मोबाइल व सिम को तोड़कर फेंक दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img