Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डंपिंग ग्राउंड का लोगों ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डंपिंग ग्राउंड का लोगों ने किया विरोध
सेक्टर-117 के बाद अब सेक्टर-150 में रहने वाले लोगों ने भी अपने यहां डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-117 के बाद अब सेक्टर-150 में रहने वाले लोगों ने भी अपने यहां डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया। सोसाइटी के लोगों ने शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम यहां डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। इसको लेकर प्राधिकरण अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। प्राधिकरण की तरफ से उद्यानिकी कूड़े का निस्तारण करने की जानकारी मिलने पर सेक्टर-117 के लोगों ने विरोध जताया। इस सप्ताह विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा किया।
इसको लेकर बुधवार को नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी को एक ज्ञापन दिया। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने यहां पर कूड़ा नहीं डलवाने का निर्णय लिया है। सेक्टर-117 में कूड़ा डालने को लेकर लोगों का विरोध शांत हुआ नहीं कि अब सेक्टर-150, 151 के लोग भी सामने आ गए हैं। सेक्टर-151 जेपी अमन सोसाइटी की एओए अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि सोसाइटी के लोग शहीद भगत सिंह पार्क पर इकठ्ठा हुए। बायर्स ने कहा कि यहां एक सोसाइटी नहीं बल्कि 20 सोसाइटी है। जिसमें हजारों लोग रहते है।

प्राधिकरण जाकर सीईओ से करेंगे बात

उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे डंपिंग यार्ड बनाने का फैसला गलत है। प्रदर्शन में महिला , बच्चे , बुजुर्ग सभी शामिल हुए। सभी ने कहा कि एक बार यार्ड बनने के बाद यहां रहना तक दूभर हो जाएगा। उन्होंने प्राधिकरण से अपील की है यहां किसी प्रकार का डंपिंग ग्राउंड न बनाए। प्रदर्शन में शामिल बायर्स विधायक दादरी और सांसद तक के पास जा चुके है। अब हम सभी लोग सोमवार को नोएडा प्राधिकरण जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें