उत्तर प्रदेश, नोएडा: भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाला शेख अताउल गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक बड़े नेता के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी ने देश के एक जननेता के खिलाफ आपत्तिजनक, झूठी और भड़काऊ टिप्पणी की है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-37 बस स्टैंड से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख अताउल पुत्र उस्मान गनी निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका परिवार बांग्लादेश सीमा से कुछ दूरी पर गांव बराल में रहता है। काफी समय पहले हम अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से आए और यहां मालदा में रहने लगे। बाद में हम मालदा से दिल्ली आ गए और शाहीन बाग में रहने लगे। किसी ने मुझे बताया कि देश का एक बड़ा नेता हमारी सभी मस्जिदें तुड़वा रहा है। इसी बात को लेकर उसने उस नेता के खिलाफ एक वीडियो बनाया और उसमें भड़काऊ बयान दिया। जब शेख अताउल से आपत्तिजनक तस्वीर और पिस्तौल व चाकू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह यह तस्वीर अपने धर्म के लोगों को दिखाने के लिए रखते हैं और पिस्तौल व चाकू उनकी अपनी सुरक्षा और लोगों के लिए है।
पुलिस ने केस दर्ज कर दबोचा
बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया सेल गौतमबुद्ध नगर द्वारा सेक्टर 39 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस वीडियो में वीडियो में जननेता के खिलाफ लोगों को भड़काना, खुले में मांस खाने जैसी बातें कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना। “बिस्मिल्लाह कहकर कुर्बानी दूंगा” जैसे धमकी भरे बयान देना, यह झूठ फैलाना कि उन्होंने सभी मस्जिदों को तोड़ दिया है।सोशल मीडिया एक्स पर देश के एक संवैधानिक पद पर बैठे जननेता के बारे में आपत्तिजनक, झूठी और भड़काऊ बातें कही जा रही थीं। जिस व्यक्ति से करोड़ों भारतीय नागरिकों की आस्था जुड़ी हुई है, उसने वीडियो में अलगाववादी और भड़काऊ बातें कहकर प्रदेश और देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश की।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img