उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: आंधी तूफान के चलते 200 गांवों की बिजली गुल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: आंधी तूफान के चलते 200 गांवों की बिजली गुल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई। जेवर क्षेत्र में कई पेड़ और बिजली के खंभे जड़ से उखड़ गए। इससे कई गांवों के संपर्क मार्ग बाधित हुए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

Related Articles

पुलिस और बिजली विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं। क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त पेड़ों और खंभों को रास्तों से हटाया गया। आवागमन को सुचारू किया गया। बिजली के खंभों के टूटने से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली विभाग के कर्मचारी शुक्रवार रात से ही मरम्मत कार्य में जुटे हैं।रबूपुरा बिजली उपकेंद्र के जई हरिचंद और दनकौर के जेई मनजीत जयंत के अनुसार, तूफान से एचटी और एलटी लाइन के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। फलैदा, रौनिजा, रुस्तमपुर, मेंहदीपुर, भाईपुर, वीरमपुर और दनकौर सहित लगभग 200 गांवों के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।बिजली विभाग आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास कर रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शनिवार की शाम तक बिजली सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button