उत्तर प्रदेश, नोएडा: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश,पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। भीषण गर्मी के बाद आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।

बारिश के दौरान तेज हवाओं ने कई जगह नुकसान पहुंचाया। शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे और होर्डिंग्स भी गिरने की सूचना है। डीएम चौराहे पर रेड लाइट गिरकर एक गाड़ी पर जा गिरी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। इन घटनाओं से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी झेल रहे नोएडावासियों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है।

सड़कों पर जमा हुए पानी से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हालांकि, तेज हवाओं से वातावरण में आई ठंडक का लोगों ने स्वागत किया।

ग्रेटर नोएडा में आंधी ने भारी तबाही मचाई है। सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी में तेज आंधी और तूफान से सफल स्टोर का पूरा स्ट्रक्चर उड़ गया।घटना कल शाम की है। सोसायटी के एक निवासी ने ऊपरी मंजिल से आंधी का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान कैमरे में स्टोर का स्ट्रक्चर हवा में उड़ता हुआ कैद हो गया।इससे पहले इसी आंधी से जेपी अमन सोसायटी के कई फ्लैट्स को भी नुकसान पहुंचा था। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम सोसाइटी में शुक्रवार शाम को एक हादसा हुआ था। तेज आंधी के दौरान हाई राइज बिल्डिंग से प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। हादसे में कार का शीशा टूट गया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। सौभाग्य से कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया।उनका कहना है कि नोएडा की सोसाइटियों में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। पहले भी कई सोसाइटियों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।निवासी अब सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि न तो सोसाइटी प्रबंधन और न ही प्राधिकरण इस समस्या पर ध्यान दे रहा है। निवासियों का कहना है कि अगर प्लास्टर किसी व्यक्ति पर गिरता तो जान का खतरा हो सकता था।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img