उत्तर प्रदेश, नोएडा: यीडा की आवासीय भूखंड योजना में मिले 54 हजार से ज्यादा आवेदन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण की योजना में 276 भूखंडों का 54384 आवेदकों के बीच फैसला होगा। यीडा की 21 जून को समाप्त हुई भूखंड योजना में मिले आवेदकों की जांच शुरू कर दी गई है। लाटरी से पहले आवेदकों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। योजना की लाटरी 11 जुलाई को निकाली जाएगी।

यमुना प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष की पहली भूखंड योजना 21 अप्रैल को निकाली थी। योजना में सेक्टर 18 में दो सौ वर्गमीटर के 276 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए भूखंडों की संख्या 214, किसान कोटे के लिए 48 व क्रियाशील उद्योग के लिए 14 भूखंड आरक्षित हैं।

प्राधिकरण ने इस बार आवासीय श्रेणी के लिए आवंटन दरों में काफी अधिक बढ़ोतरी करते हुए 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की थी। इस वजह से योजना में आवेदनों की संख्या कम होने की आशंका थी।

योजना से प्राधिकरण को 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में 34 अरब 8 करोड़ 90 लाख 90 हजार 600 रुपये में मिल चुके हैं। इसमें आवेदन पत्रों की बिक्री से ही प्राधिकरण को 3 करोड़ 71 लाख 70 हजार 600 रुपये मिले हैं।

सफल आवेदकों को छोड़कर अन्य आवेदकों की पंजीकरण राशि लाटरी के बाद वापस कर दी जाएगी। यीडा सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि लाटरी तय तिथि पर निकाली जाएगी। इससे पहले आवेदकों की अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img