Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh : हापुड़ में एनएच-334 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Hapur News : हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-334 पर महमूदपुर कट के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ।

पुलिस के अनुसार गांव महमूदपुर निवासी बादल प्रजापति उम्र 21 वर्ष शुक्रवार की देर रात अपने चाचा की दवाई लेकर हापुड़ से घर लौट रहा था। महमूदपुर कट के पास उसे गांव निवासी तालिम मिला और वह बाइक पर बैठ गया। इसी दौरान कट के पास परचून की दुकान करने वाले गांव निवासी यशवीर नल पर पानी भर रहे थे। इसी बीच हापुड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक और यशवीर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बादल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तालिम और नल पर पानी भर रहा यशवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों को देख कार सवार तीन युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को भी कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कार से कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार चालक और सवार शराब के नशे में थे।

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को समय रहते स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार सवार दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। अभी हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें