Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान •Chandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान •Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग •India China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया •Odisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गए •Bhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस •

Uttar Pradesh : हापुड़ में जर्जर बिजली लाइन में लगी आग, करंट की चपेट में आकर 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

Hapur News : हापुड़ में मोहल्ला करीमपुरा में शनिवार रात जर्जर बिजली लाइन में आग लगने के बाद तीन मकानों में करंट फैल गया। इसी दौरान रसोई में पानी लेने गया सात वर्षीय मोहम्मद कैफ करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह उसे बचाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

मोहल्ला निवासी वसीम के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे गली से गुजर रही पुरानी बिजली लाइन में अचानक आग लग गई। तारों से चिंगारियां निकलने के बाद तेज धमाके के साथ लाइन में आग भड़क उठी। इसी दौरान उनका बेटा कैफ रसोई में पानी लेने गया और पानी की टंकी में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। करंट का खतरा देखते हुए उन्होंने लकड़ी के डंडे की मदद से कैफ को बिजली की चपेट से अलग किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले की बिजली लाइन लंबे समय से जर्जर थी। इसे बदलने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हादसे के बाद भी विभाग की राहत टीम समय पर नहीं पहुंची।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रामपुर रोड और दिल्ली रोड बिजलीघरों के अधिकारी क्षेत्राधिकार को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। इसी वजह से बिजली विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। इस दौरान आसपास के तीन मकानों में भी करंट फैल गया था। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह पता लगाया जाएगा कि करंट मकानों तक कैसे पहुंचा। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों ने पूरे इलाके की जर्जर बिजली लाइन बदलने की मांग उठाई है।

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें