Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के अंदर पड़ा मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में मंगलवार की सुबह है एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव भदस्याना में कपिल कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। 5 वर्ष पहले बरेली की रहने वाली 26 वर्षीय चांदनी के साथ कपिल के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा (8 माह) और बेटी (3साल) हैं। बताया गया की चांदनी की मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चांदनी का शव खाट पर पड़ा हुआ था। पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनका कहना है मौत किस कारण हुई है रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें