Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : बरसाना में नशे में धुत बरातियों का तांडव, कार सवार युवकों को बेल्टों से पीटा

Mathura News : मथुरा के बरसाना में बारात चढ़ाई के दौरान नशे में धुत बरातियों और कार सवार युवकों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। फरीदाबाद के लड़कपुर से आई बारात के कुछ युवकों ने सड़क पर आधे घंटे तक हंगामा किया और दो कार सवार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

गोवर्धन के मडौरा गांव निवासी शिवचरण के अनुसार, उनके भाई राम प्रसाद और अन्य परिजन राजस्थान से शादी समारोह से लौट रहे थे। कस्बा चौकी के पास जाटव मुहल्ला में बारात चढ़ रही थी, जहाँ कुछ युवक शराब की बोतलें लिए चल रहे थे। कार सवार राम प्रसाद ने रास्ता पाने के लिए हॉर्न बजाया। इससे गुस्साए शराबी युवकों ने कार के शीशे पर हाथ मारा और गाड़ी पर शराब की बोतल फेंक दी।

कार रुकते ही बरसाना निवासी प्रदीप अपने 8-10 साथियों के साथ आया और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर, युवकों को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़ित राम प्रसाद, गजेंद्र और गोकुलेश को गंभीर चोटें आई हैं।

शिवचरण का गंभीर आरोप है कि बरातियों ने उनके भाई राम प्रसाद की गले की सोने की चेन भी लूट ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मदद के लिए बाहर नहीं आया।

पीड़ितों की शिकायत पर बरसाना थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि, पुलिस ने पहले पाँच युवकों के खिलाफ सिर्फ शांति भंग की कार्रवाई की थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें