Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रास्ते से कार निकालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले

Hapur News : हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरैल में रास्ते से कार निकालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडे बरसाकर एक दूसरे की कार व बुलेट बाइक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों की एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उप निरीक्षक ओमकार गंगवार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी अरुण कुमार व उसके पुत्र अनुज और दूसरे पक्ष के सतीश उसके पुत्र राहुल व उसकी पुत्रवधू पूजा के बीच कार निकालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी गई। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों ही पक्षों ने इसे स्वीकार भी कर लिया था।

इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुन: उन्हें सूचना मिली कि दोनों पक्षों के लोग रास्ते में कार निकालने के विवाद में एक दूसरे से झगड़ा कर रहे है। दोनों पक्ष गाली गलौज करते हुए एक दूसरे पर लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे बरसाकर एक दूसरे की कार व बुलेट क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी यहां से भाग गए थे। मौके पर क्षतिग्रस्त कार व बुलेट मिली थी। इस घटना से गांव के आम लोगों में भय व डर का माहौल पैदा हो गया था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार की तहरीर पर दोनों पक्षों के अरुण कुमार, अनुज, सतीश, राहुल व पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें