Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से तीन मवेशियों की मौत, एक घायल

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता गांव में बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र मेहरबान के घेर का लेंटर सुबह करीब 3 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घेर में बंधे चार मवेशी मलबे के नीचे दब गए।

धमाके जैसी आवाज से दहशत

हादसा इतना भयंकर था कि लेंटर गिरने की आवाज तेज धमाके जैसी गूंजी। अचानक शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग नींद से जागे और बाहर निकलकर देखा तो मंजर दिल दहला देने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि मलबे के नीचे मवेशी छटपटा रहे थे।

पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य

घटना की सूचना तुरंत बाबूगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया और दबे हुए मवेशियों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीन मवेशियों की जान जा चुकी थी।

लगातार बारिश बनी वजह

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लेंटर कमजोर हो गया था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार मकान के दूसरी ओर सो रहा था।

परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

मवेशियों की मौत से राजपाल सिंह के परिवार पर लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया है। मृत मवेशियों को देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और गांव में मातम सा माहौल छा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और मदद देने की मांग की है।

एसडीएम सदर का बयान

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर ईला प्रकाश ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मवेशियों की मौत से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और जल्द ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें