Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ की त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: कहा-बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर जीवन हो गया सफल
उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: कहा-बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर जीवन हो गया सफल

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 10 फरवरी : सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ भारत आए और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। काशी मूल के दंपति ने इस दौरान कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं, जो उन्होंने महाकुम्भनगर में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन किया। ऑस्ट्रेलियाई दंपति अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने भारत पहुंचे और 144 साल बाद आए महाकुम्भ के गवाह बने। उनका कहना है कि बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर हमारा जीवन सफल हो गया है।

इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं, लेकिन यूपी सरकार ने कर दिखाया
डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि हम इस ऐतिहासिक महाकुम्भ का हिस्सा बने। मानवता के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन चल रहा है, जो 144 साल बाद आया है। इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं भी दीं। महाकुम्भ में प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए डॉ आशुतोष ने कहा कि इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं होता, लेकिन यूपी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया।

काशी दर्शन के बाद संगम में स्नान कर विवाह वर्षगांठ को बनाया यादगार
डॉ. मिश्रा की पत्नी श्वेता ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हम दोनों ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ भारत में मनाने का निर्णय लिया। कहा, हमने दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों को छोड़कर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती में शामिल होने और फिर संगम में दिव्य स्नान करने का निश्चय किया। जिसके बाद हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे अब हमारा जीवन सफल हो गया है।

पूरी दुनिया देख रही भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति
श्वेता मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कहा कि इस अभूतपूर्व आयोजन और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि सरकार और प्रशासन की मेहनत को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और सहयोग करें। मिश्रा दंपति ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन संस्कृति की भव्यता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। उन्होंने संगम में स्नान के बाद हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि महाकुम्भ के दिव्य आयोजन से पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति देख रही है। केंद्र और यूपी सरकार ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बना दिया है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें