नई दिल्ली/बेंगलुरु: एचएएल का जेट ट्रेनर विमान ‘हिंदुस्तान’ बना ‘यशस’

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 10 फरवरी: हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का जेट ट्रेनर विमान ‘हिंदुस्तान’ (एचजेटी-36) अब ‘यशस’ के नाम से जाना जाएगा।

नए नाम का अनावरण रक्षा सचिव (डीपी) संजीव कुमार ने एचएएल के सीएमडी डॉ. डी. के. सुनील की मौजूदगी में सोमवार को 15वें एयरो इंडिया शो और प्रदर्शनी के दौरान किया। इस प्रशिक्षण विमान को पहले ‘सितारा’ के नाम से जाना जाता था जिसे हाल ही में अत्याधुनिक एवियोनिक्स और एक अति-आधुनिक कॉकपिट के साथ अपग्रेड किया गया है। ये अपग्रेड न सिर्फ इसकी प्रशिक्षण प्रभावशीलता को बढ़ाते हैं, बल्कि संचालन को अधिक कुशल बनाते हैं।

वहीं, आयातित उपकरणों के स्थान पर भारतीय तकनीक पर आधारित एलआरयू के उपयोग ने इसके वजन को भी काफी कम किया है। यशस स्टेज II पायलट प्रशिक्षण, काउंटर इंसर्जेंसी एवं काउंटर सरफेस फोर्स ऑपरेशन, आयुध प्रशिक्षण, एयरोबेटिक्स, सिंगल पॉइंट ग्राउंड रिफ्यूलिंग और डीफ्यूलिंग आदि में सक्षम है। डॉ. डी. के. सुनील ने कहा, आधुनिक सैन्य विमान उड़ाने का प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एचजेटी-36 ट्रेनर विमान अपने नए नाम यशस के अनुरूप देश के यश में वृद्धि करेगा। इस ट्रेनर विमान में व्यापक तकनीकी सुधारों और इसकी नई क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए, इसका नाम तेजस लड़ाकू विमान की तर्ज पर यशस रखा गया है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img