उत्तर प्रदेश : फैमस होने का खुमार, हापुड़ पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली के गेट पर हथकड़ी पहने युवकों ने बनवाया वीडियो

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली गेट पर हथकड़ी पहनकर वीडियो बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो कुछ दिन पुराना है।

वीडियो में युवक पुलिस के साथ खड़े होकर हथकड़ी दिखाते हुए हंसी-मजाक कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि यह वीडियो पुराना है।

एक मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी, जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। अब वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवाओं में रील्स और वीडियो बनाकर लोकप्रिय होने की होड़ लगी है। इसके चलते वे नियम-कानूनों की अवहेलना कर रहे हैं। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img