Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में इंस्टाग्राम रील की दीवानगी, युवक ने पानी की टंकी से लटकाकर किया खतरनाक स्टंट

Hapur News : सोशल मीडिया पर चंद सेकंड की लोकप्रियता के लिए आज का युवा वर्ग किस हद तक जा सकता है, इसकी बानगी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में देखने को मिली। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में पानी की ऊंची टंकी से लटककर जानलेवा स्टंट किया, जिससे उसकी जान जोखिम में पड़ गई।

वायरल वीडियो में युवक ने डाली जान जोखिम में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आकाश नामक युवक ने एक इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर खतरनाक करतब किया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक टंकी की रेलिंग से सिर्फ एक हाथ के सहारे झूलता है, जबकि बैकग्राउंड में एक फिल्मी गीत बज रहा है। करीब 25 सेकेंड लंबे इस वीडियो के अंत में वह कैमरे की ओर देखकर अन्य युवाओं को भी ऐसी ही हरकत की चुनौती देता है।

पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जहां एक ओर यह करतब युवक की जान के लिए खतरा बन गया, वहीं दूसरी ओर यह अन्य युवाओं को भी जोखिम भरे स्टंट के लिए उकसा सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ गढ़ सर्किल वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी युवक की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें