New Delhi : फाल्कन स्कैम पर ईडी का बड़ा प्रहार, 18.14 करोड़ की संपत्तियां जब्त

New Delhi : वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), हैदराबाद ने 30 जुलाई 2025 को पीएमएलए, 2002 के तहत 18.14 करोड़ रुपये मूल्य की बारह अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई M/s कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्रा. लि., अमरदीप कुमार और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई है।

आरोप है कि आरोपियों ने “फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग स्कीम” के नाम पर भोले-भाले निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगे। आकर्षक वादों और फर्जी दस्तावेजों से निवेशकों को जाल में फंसाया गया और अंत में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

ईडी की इस संपत्ति जब्ती का मकसद आरोपी गिरोह की आर्थिक कमर तोड़ना है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और खुलासे और गिरफ्तारी संभव हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img