उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने किया महिला की हत्या का खुलासा, बॉयफ्रेंड ने किसी अन्य से संबंध होने के शक और रुपयों के लेनदेन में की थी हत्या

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी ब्यॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। उसके पास से मृतका के दस्तावेज, दो मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई कार मिली है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार को एसपी कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सतेंद्र यादव को सिखेड़ा बम्बे की पुलिया के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में संतेन्द्र ने बताया कि उसके नीलेश से प्रेम संबंध थे। नीलेश ने अपने परिवार को सतेंद्र को एक मित्र के रूप में बताया था।पिछले साल आरोपी जब पटियाला गया तो उसे नीलेश के व्यवहार पर शक हुआ नीलेश का फोन अक्सर व्यस्त रहता था। इससे आरोपी को लगा कि उसके किसी और से संबंध हैं। 28 मई 2025 को नीलेश सतेंद्र के कमरे पर मिलने आई, इस दौरान आरोपी ने नीलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लेकर कार खरीदी थी। नीलेश ने उधार दिए रुपयों में से 2 लाख रुपये मांगे।

एसपी ने टीम को इनाम दिया

सतेंद्र के पास पैसे नहीं थे। पैसों के दबाव और अविश्वास के कारण उसने गुस्से में चुन्नी से नीलेश का गला घोंट दिया। आरोपी ने शव को आसमानी रंग के सूटकेस में बंद किया। रात 9 बजे अपना फोन बंद कर सूटकेस को कार में रखा और गाजीपुर की ओर निकल गया। रास्ते में नीलेश का मोबाइल तोड़कर नाले में फेंका। टोल से बचने के लिए छिजारसी टोल से पहले राजवाहे की पटरी से होते हुए सिखेड़ा बम्बे पहुंचा। वहां सूटकेस को नहर में फेंक दिया। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का ईनाम दिया।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img