Noida Covid Update: नोएडा में कोविड के मामले तेजी से बढ़े, तीन महीने की बच्ची की दिल्ली में मौत

Noida Covid Update: नोएडा में कोविड के मामले तेजी से बढ़े, तीन महीने की बच्ची की दिल्ली में मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में कोविड संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां कोविड की स्थिति चिंताजनक हो गई है। खासतौर पर 28 मई को नोएडा की साढ़े तीन महीने की एक मासूम बच्ची की दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में मौत हो गई, जो डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद भर्ती कराई गई थी। मौत के बाद की गई जांच में बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि बच्ची को कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

नोएडा के डिप्टी सीएमओ टिकम सिंह ने खुद दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचकर इस मामले की जांच की और इस बात की पुष्टि की कि कोरोना संक्रमण के कारण मासूम की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

पिछले 24 घंटे में नोएडा जिले में 32 नए कोविड संक्रमित मिले हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 190 हो गई है। इनमें 111 महिलाएं और 179 पुरुष शामिल हैं। सभी मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं, अस्पताल में भर्ती नहीं किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। नोएडा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं और आगामी दिनों में स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है ताकि आवश्यक कदम तुरंत उठाए जा सकें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img