Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, 116 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में अपराध की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चरस बरामद की है।

थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कपूरपुर पुलिस टीम ने ग्राम छज्जुपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से 116 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम मतनावली, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना कपूरपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img