Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

उत्तर प्रदेश : हापुड़ सीएमओ के वाहन पर हमला, जातिसूचक गालियां और ड्राइवर से मारपीट की कोशिश

Hapur News : हापुड़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को लेकर जा रही गाड़ी पर तेज रफ्तार कार सवारों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की कोशिश भी की।

घटना के विवरण

लोकेशन कुमार संविधाकर्मी (चालक) के अनुसार, घटना 25 अगस्त की सुबह करीब 10:10 बजे की है। वह सीएचसी आवास से सीएमओ को लेकर ऑफिस के लिए जा रहा था। गढ़ रोड पर पानी भरा होने के कारण वह सावधानी से गाड़ी चला रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार अल्टो कार आई और पानी उछालते हुए उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गई। आरोप है कि कार चालक ने खतरनाक तरीके से ड्राइविंग शुरू कर दी।

आरोपियों की पहचान

आरोप है कि हमलावरों में से एक मोहित तौमर है, जो स्वास्थ्य विभाग में तैनात है और उसी के कार्यालय में कार्यरत है। घटना के समय सीएमओ और मोहित नामक अर्दली भी गाड़ी में मौजूद थे।

पुलिस की कार्रवाई

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें