Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दुबई से लौटे व्यापारी पर फायरिंग और मारपीट का मामला

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली के पास दुबई से लौटे एक व्यापारी पर कुछ लोगों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर फायरिंग कर दी और उसके साथ मारपीट की। व्यापारी इदरीश, जो बुलंदशहर का रहने वाला है, ने बताया कि वह 8 अक्टूबर 2025 को दुबई से वापस आया था और 16 अक्टूबर को अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह वापस घर जा रहा था, तो गांव बदनौली के पास चार-पांच व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मुकदमा वापस लेने की धमकी दी।

इदरीश ने बताया कि जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर अपने बहनोई आमिर और उसके पिता मोहम्मद आबिद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें