Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश : उत्तराखंड की बारिश और पश्चिमी उप्र के मैदानी क्षेत्र में झमाझम बारिश से गंगा में उफान

Hapur News : उत्तराखंड के पहाड़ों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के कारण गंगा नदी में फिर से उफान आ गया है। हापुड़ में पिछले 24 घंटे में गंगा का पानी 17 सेंटीमीटर बढ़ गया है, जिससे तहसील प्रशासन ने बाढ़ संभावित गांवों में रहने वालों को हिदायत देते हुए राहत चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

बाढ़ का खतरा बढ़ा

जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण खादर क्षेत्र के चक लठीरा, गड़ावली, नयाबांस, आरकपुर, बख्तावरपुर, शाकरपुर, न्यामतपुर, भगवंतपुर, किशन सिंह, रेतावाली मंढैया समेत 20 गांवों में फिर से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह राणा ने बताया कि सितंबर में कई दशक बाद गंगा में इतना अधिक उफान चल रहा है, जिससे एक बार फिर बाढ़ आने की आशंका से हजारों परिवार सहमे हुए हैं।

केंद्रीय जल आयोग की जानकारी

केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में दूर-दूर तक बारिश होने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार की देर शाम को गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.97 मीटर के निशान तक पहुंच चुका है, जिससे खतरे वाला निशान अब महज तीन सेंटीमीटर दूर रह गया है।

प्रशासन की तैयारी

गढ़ एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हुई है, इसको लेकर बाढ़ संभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को अधिक गहराई वाले स्थानों पर न जाने के साथ ही राहत चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश के कारण टिहरी समेत अन्य बांधों में पानी की मात्रा क्षमता से अधिक होती जा रही है, जिसके मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार की दोपहर को 1.72 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है और बुधवार की सुबह तक गढ़ क्षेत्र में आने से गंगा में और भी उफान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें