Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद:घने कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी, 81 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद:घने कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी, 81 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब
उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन सुबह छाए घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन सुबह छाए घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विशेष रूप से प्रीमियम ट्रेनों के परिचालन में 6 घंटे तक की देरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत दिवस और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर दृश्यता 50-100 मीटर तक सीमित होने की चेतावनी जारी की गई है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति तेजस राजधानी, अमृतसर एक्सप्रेस और स्वराज एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें पिछले एक सप्ताह से विलंब से चल रही हैं। इस स्थिति का प्रभाव लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। कुल 81 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंबित हैं। हवाई यातायात की स्थिति और भी गंभीर है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शून्य दृश्यता के कारण 19 उड़ानें डायवर्ट और 24 रद्द करनी पड़ीं। रनवे पर दृश्यता सीमा मात्र 100-250 मीटर तक सीमित रही। 144 विमानों को देरी से उड़ान भरनी पड़ी।

एनसीआर में तापमान लगातार गिरावट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तापमान लगातार गिर रहा है, जिसमें न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बहादुरगढ़ में यह और भी कम, 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें