उत्तर प्रदेश गाजियाबाद: सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट बनाने का कार्य जून से शुरू होगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट बनाने का कार्य जून से शुरू होगा। इसके निर्माण के बाद खिलाड़ियों को सीमेंटेड कोर्ट पर अभ्यास करने से निजात मिलेगी। स्टेडियम में वर्तमान में करीब 25 खिलाड़ी इस खेल का अभ्यास करते हैं। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो, फुटबॉल, हॉकी और बास्केटबॉल आदि खेलों का अभ्यास करने खिलाड़ी आते हैं। स्टेडियम में बास्केटबॉल का सीमेंटेड कोर्ट बना है, जो कई जगहों से खराब है। इस कारण खिलाड़ियों को कठिनाई होती है। वहीं, चोट लगने का भी खतरा रहता है। जिला खेल विभाग ने पिछले वर्ष सिंथेटिक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसका कार्य नए साल से शुरू होना था, लेकिन नहीं हुआ। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी हो रही।

स्थानीय खिलाड़ी पवन और शगुन ने बताया कि सीमेंटेड कोर्ट पर अभ्यास के दौरान समस्या होती है। इस पर ठीक से ग्रिप नहीं बन पाती है। सीमेंटेड कोर्ट सख्त होने से चोट लगने का डर रहता है। सिंथेटिक कोर्ट होने से खिलाड़ियों को सहूलियत होगी। जिला उप खेल क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि सिंथेटिक कोर्ट का काम जून से शुरू होगा। इससे खिलाड़ी और बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। इस कोर्ट पर जिलास्तर से लेकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित भी हो सकेंगी।

अभ्यास करने में आसानी होगी

सीमेंटेड कोर्ट की जगह सिंथेटिक कोर्ट होने से खिलाड़ियों को कई तरह से लाभ होगा। उन्हें खेल का अभ्यास करने में आसानी होगी। वे कोर्ट में बॉल के साथ ड्रिबलिंग, रिबाउंड आदि कई स्किल कर सकेंगे। इसके अलावा सिंथेटिक कोर्ट पर खिलाड़ियों की पकड़ भी मजबूत होगी। इस कोर्ट पर बारिश के दौरान फिसलने का खतरा भी कम होगा।

स्वीमिंग पूल का कार्य पहले होगा

क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि बैडमिंटन हॉल और स्वीमिंग पूल के जीर्णोद्धार का कार्य पहले शुरू होगा। बैडमिंटन हॉल में वुडन कोर्ट को दोबारा बनाएं जाएंगे। इसके अलावा हॉल की दीवारों को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, तीनों पूल का जीर्णोद्धार अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के हिसाब से किया जाएगा। जल्द इन दोनों का कार्य शुरू होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img