Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पांच लाख के लिए तोड़ी सगाई, अब भुगतेंगे सजा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पांच लाख के लिए तोड़ी सगाई, अब भुगतेंगे सजा
मधुबन- बापूधाम थानाक्षेत्र निवासी एक युवती के साथ हुई सगाई दहेज की बलि चढ़ गई।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मधुबन- बापूधाम थानाक्षेत्र निवासी एक युवती के साथ हुई सगाई दहेज की बलि चढ़ गई। गोदभराई और सगाई के बाद वर पक्ष की ओर से पिता- पुत्र ने पांच लाख रुपये के दहेज की मांग रख दी। इस मांग को पूरी करने में लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो पिता पुत्र ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। सगाई की रस्म दिसंबर में पूरी हो चुकी थी और शादी जुलाई में होनी थी, लेकिन पांच लाख की मांग के चलते सारी तैयारियों को पलीता लग गया। युवती के पिता की ओर से मामले में पिता – पुत्र के खिलाफ दहेज मांगने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वर्णजयंतीपुरम निवासी युवती के पिता ने उसकी सगाई विकास के साथ की थी। 2 दिसंबर को गोदभराई और रिंग सेरेमनी भी हो गई थी। शादी के लिए जुलाई की तारीख भी तय हो चुकी थी। परिवार अपनी बेटी को विदा करने की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच विकास के पिता राकेश तोमर के एक संदेश ने सबको हिलाकर रख दिया। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गई थी और युवती के पिता की ऐसी स्थिति नहीं थी, सो उन्होंने असमर्थता जताते हुए पांच लाख रुपये देने से मना कर दिया।युवती के पिता के द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये देने से इंकार करने पर विकास और उसके पिता राकेश तोमर ने यह ‌रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। खुशी- खुशी शादी की तैयारियों में जुटा युवती का परिवार सदमे में आ गया। युवती के पिता ने मामले में मधुबन बापूधाम थाना पुलिस को तहरीर देकर दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें