उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नादिर ने मासूम को बनाया शिकार, डरी-सहमी घर पहुंची बच्ची

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।पड़ोसी ने साबुन मंगाने के बहाने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार को अपनी मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी नासिर द्वारा दुष्कर्म किए जाने के संबंध में शिकायत दी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 19 जनवरी को उनकी पांच वर्षीय घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नासिर ने उसे अपने पास बुलाया और कुछ पैसे देकर दुकान से साबुन लेकर आने को कहा। आरोप है कि बेटी जब साबुन लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसने उसे अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने परिजनों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी बेटी डरी-सहमी हालत में घर पहुंची।इस दौरान परिजनों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 20 जनवरी की रात को उनकी बेटी होमवर्क कर रही थी। इस दौरान उसने आपबीती बताते हुए आरोपी नासिर की हरकत के बारे में बताया। पीड़ित पिता के मुताबिक बेटी की बात सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। इसके बाद उसने बुधवार को मसूरी थाने में शिकायत दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी नासिर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नासिर जेसीबी ठीक करने का काम करता है।

पहले हो चुकी कई घटनाएं

बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 16 जनवरी को लिंक रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। वही,दो दिन पहले 13 साल की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोप में क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसकी अब तक शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। 25 नवंबर 2024 को विजयनगर पुलिस ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया था।

कई मामले में सुनवाई

जिला अदालत में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में सुनवाई चल रही है। ये मामले पिछले दो से तीन साल के बीच हुए हैं। इन मामले में अदालत लगातार त्वरित गति से सुनवाई कर रही है। कई मामलों में अभियुक्तों को सजा भी सुनाई जा चुकी हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img