उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: संसाधनों का अभाव लक्ष्य साधने में बड़ी अड़चन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। शहर के निशानेबाजों को खेल संसाधनों का अभाव लक्ष्य साधने में सबसे बड़ी अड़चन है। वर्तमान में निवाड़ी में बना एकमात्र सरकारी शूटिंग रेंज लंबे समय से खराब स्थिति में है। इससे खिलाड़ियों को निजी एकेडमी का रुख करना पड़ता है। निजी एकेडमी में 25 और 50 मीटर पिस्टल राइफल के अभ्यास की सुविधा न होने से दिल्ली तक जाना पड़ रहा। जिला राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि रहीश मलिक ने बताया कि मोदीनगर के निवाड़ी में सरकारी शूटिंग रेंज की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। करीब 42 बीघा भूमि पर विकसित शूटिंग रेंज रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुका है। इससे यहां अभ्यास करना मुश्किल है। इस शूटिंग रेंज को संवारने के लिए योजना तो बनी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका। इसकी वजह से शहर के निशानेबाजों को अभ्यास करने के लिए निजी शूटिंग एकेडमी जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी समस्या होती है।

खिलाड़ियों के मनोबल पर भी असर पड़ रहा

शहर के कई निशानेबाज बड़े स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लोहा मनवा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें इस खेल को लेकर उपयुक्त संसाधन नहीं मिल रहे, जिससे खिलाड़ियों के मनोबल पर भी असर पड़ता है। शहर में खिलाड़ियों को अगर इस खेल को लेकर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और संसाधन मिलने लगे तो कई खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे और इस खेल को लेकर युवाओं में रुचि भी बढ़ेगी।

दिल्ली और हरियाणा जाना पड़ रहा

खिलाड़ियों का कहना है कि निजी एकेडमी की फीस अधिक होती है। वहीं, निशानेबाजी महंगा खेल है। शहर में 12 से अधिक निजी शूटिंग एकेडमी मौजूद हैं। इनमें से किसी में भी 25 और 50 मीटर पिस्टल के अलावा राइफल के अभ्यास की सुविधा नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए दिल्ली या हरियाणा जाना पड़ता है। इससे पैसा और समय दोनों अधिक लगता है।

असुविधा के बीच भी बेहतर प्रदर्शन

दिल्ली में जनवरी में आयोजित हुई 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के निशानेबाज पवन यादव ने अचूक निशाना साधते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। इसी प्रतियोगिता में विनीत ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता था। असुविधा के बीच भी कई और खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img