उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: कार चलाते हुए चालक को आया हार्ट अटैक, मौत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। सिहानी गेट थाने के सामने फ्लाईओवर पर कार चलाते एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया। कार करीब 500 मीटर तक ऐसे ही दौड़ती रही। इस बीच कार एक बाइक सवार से टकराने के बाद साइड रैलिंग से टकराकर रुक गई। आसपास के लोग दौड़े। देखा कार चला रहा शख्स स्टेयरिंग पर बेसुध पड़ा है, लोगों ने जैसे तैसे उसे जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शालीमार गार्डन निवासी 52 वर्षीय योगश कुमार के रूप में हुई है।

योगेश के भाई अनिल ने बताया कि वह लेबर सप्लाई का काम करता था। भाई के मुताबिक कुछ दिनों से उसे ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगी थी। अचानक कार चलाते समय हापुड़ रोड फ्लाईओवर पर योगेश बेसुध हो गए और कार अनियंत्रित हो गई। कार एक बाइक सवार से टकराते हुए साइड में रैलिंग से टकराकर रूक गई। हादसे में घायल बाइक सवार राहुल को भी लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। राहुल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

छोले भटूरे खाते आया था हार्ट अटैक
गाजियाबाद में पिछले दिनों एक युवक की छोले भटूरे खाते समय मौत हो गई थी। 9 जनवरी को मुरादनगर थानाक्षेत्र में कुम्हेड़ा गांव निवासी संदीप त्यागी रावली रोड पर सीताराम की दुकान पर छोले भटूरे का आनंद ले रहे थे और अचानक बेहोश हो गए। आसपास के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी मुरादनगर लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया था।चिकित्सकों का कहना था कि संदीप की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

दबे पांव आ रहा हार्ट अटैक
कोविड के बाद से हार्ट अटैक की परेशानी बढ़ गई है। बड़ी बात यह है कि अधिकतर मामलों में हार्ट अटैक दबे पांव आता है और उपचार का मौका भी नहीं देता। डाक्टरों का कहना है कि 40 साल की आयु के बाद अपने फेमिली फिजीशियन की सलाह पर नियमित अंतराल पर बीपी और कोलस्ट्रॉल आदि की जांच कराते रहें। बीपी की समस्या होने पर अनदेखा न करें। डॉक्टर द्वारा दी गई दवा नियम से खाएं। आजकल ठंडा मौसम होने के चलते भी हार्ट अटैक की समस्या बढ रही है। घर से निकले तो अच्छे से कपड़े पहनकर ही निकलें। खानपान का ध्यान रखें, तला हुआ भोजन करने से बचें।

Read More: Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img